देश

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुसकर मारी गोली

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 09:01 PM IST

Murder of Sukhdev Singh Gogamedi : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजधानी जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगामेड़ी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। श्यामनगर इलाके में उन पर फायरिंग हुई।

Image

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से सूबे में हड़कंप मच गया है। श्यामनगर इलाके में उनपर फायरिंग हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गोगामेड़ी की मौत हो गई।

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या

सुखदेव सिंह को कहां गोली लगी है, इसके बारे में अब तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी के श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही मारी गई। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, मेट्रो मास अस्पताल के बाहर गोलीकांड के बाद भारी भीड़ लग गई है।

एक साल से मिल रही थी सुखदेव सिंह को धमकियां

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव की हत्या मामले में करणी सेना के पूर्व उपाध्यक्ष भवानी सिंह बोले- 'उन्हें एक साल से काफी धमकियां मिल रही थी। सरकार ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी।'

(नोट- ये वीडियो कमजोर दिल वालों को विचलित कर सकता है।)

हत्या की इस वारदात से प्रशासन में हड़कंप

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई। किन लोगों ने उनपर हमला किया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

बनाया था राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन

लंबे समय से गोगामेड़ी राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं। कुछ समय पहले हुए विवाद के बाद उन्होंने करणी सेना संगठन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस और फिल्म पद्मावत के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article