देश

PM मोदी पर लालू यादव के बिगड़े बोल, कहा- मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 29, 2023, 06:01 PM IST

PM पर लालू यादव के बिगड़े बोल, कहा- मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग, मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले लालू यादव का विवादित बयान सामने आया है।

Image

PM मोदी पर लालू यादव के बिगड़े बोल

Lalu Yadav statement on PM Modi: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने विपक्षी गठबंधन की बैठक के लिए पटना से निकलते समय बेहद विवादित बात कह दी है, उन्होंने कहा- 'मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी (गरदन) पर चढ़ने जा रहे हैं।' वहीं बीजेपी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

गौर हो कि I.N.D.I.A. की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले लालू का पीएम मोदी पर विवादास्पद बयान सामने आया है। गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना होने से पहले यह बातें पटना एयरपोर्ट पर कही साथ में बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी थे।

बीजेपी ने उनके इस बयान का विरोध कर रही है उसका कहना है कि लालू प्रसाद देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं वहीं लालू यादव के साथ ही खड़े उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब जातीय गणना मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल केंद्र के हलफनामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस हलफनामे से बीजेपी के लोगों का असली चेहरा सामने आ गया है, बताया जा रहा है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव वहां महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के अलावा शरद पवार से भी अलग मुलाकात करेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article