देश

कल सुबह भारत पहुंचेगा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, तिहाड़ जेल में बना स्पेशल सेल, सेहत-खाने की रोज होगी जांच

Tahawwur Rana : मुंबई आतंकी हमले के 17 साल बाद अपने गुनाहों की सजा पाने आरोपी तहव्वुण राणा गुरुवार सुबह भारत पहुंचेगा। राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। राणा की रोजाना स्वास्थ्य जांच होगी और उसे जो खाना दिया जाएगा, उसकी जांच होगी।

Image

26/11 हमले में आरोपी है तहव्वुर राणा।

Tahawwur Rana : मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा गुरुवार सुबह भारत पहुंचेगा। एनआईए की टीम स्पेशल विमान से उसे लेकर आएगी। अमेरिका में राणा की कस्टडी एनआईए को मिली है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक राणा की रोजाना स्वास्थ्य जांच होगी और उसे जो खाना दिया जाएगा, उसकी जांच होगी। तिहाड़ जेल में उसे किसी कैदी से बातचीत करने की इजाजत नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पहुंचने के बाद एनआईए उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी अधिकतम कस्टडी की मांग करेगी। भारत सरकार ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि जेल में राणा का प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उसके सेल में पर्याप्त रोशनी आएगी। वह सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा और सेल के बाहर कमांडो तैनात रहेंगे। उसे अपने सेल से बाहर निकलने की इजाजत होगी।

पाकिस्तानी मूल का कानाडाई नागरिक है राणा

राणा पाकिस्तान मूल का कानाडाई नागरिक है। इसने मुंबई हमले के लिए डेविड हेडली की मदद की थी। हेडली ने अपने बयान में राणा का नाम लिया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। हेडली अभी जेल में बंद है। राणा का प्रत्यर्पण भारतीय कानूनी एजेंसियों की एक बड़ी जीत है। अब चूंकि, राणा भारत में है तो इससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में मुंबई आतंकी हमले से जुड़े उन राजों से परदा उठ सकता है जो कि अब तक रहस्य हैं।

सेल में लगे होंगे सीसीटीवी

सभी के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि हिरासत खत्म होने के बाद क्या होगा? राणा ने अपना प्रत्यर्पण रोकने के लिए जो आधार लिया था, उनमें से एक यह था कि उसे तिहाड़ जेल के अंदर प्रताड़ित किया जाएगा। अब, भारत ने अमेरिकी अधिकारियों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि ऐसा नहीं होगा। उसे एक अलग सेल में रखा जाएगा। इस सेल में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article