देश

मुंबई के KEM अस्पताल में 2 मरीजों की मौत, अन्य बीमारियों के साथ Corona की भी हुई थी पुष्टि

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 58 वर्षीय महिला कैंसर से पीड़ित थीं, जबकि 13 वर्षीय लड़की को किडनी से संबंधित गंभीर बीमारी थी दोनों मरीजों की मौत से पहले किए गए परीक्षणों में वे कोविड पॉजिटिव मिले थे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई के KEM अस्पताल में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की खबर सामने आई है बताते हैं कि मृतकों में अन्य बीमारियों के साथ कोरोना की भी पुष्टि हुई है गौरतब है कि हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना तेजी से फैल रहा है, मुंबई में पिछले कुछ समय से कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।

मुंबई के केईएम अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन दोनों मरीजों की मौतें कोविड-19 से नहीं, बल्कि उनकी पहले से मौजूद गंभीर बीमारियों कैंसर और किडनी फेलियर के कारण हुई हैं क्योंकि अन्य बीमारी का भी इलाज चल रहा था।

अस्पताल के मुताबिक 58 वर्षीय महिला की मौत कैंसर से और 13 वर्षीय लड़की की मौत किडनी की बीमारी से हुई है, दोनों मरीजों की मौत से पहले किए गए परीक्षणों से पता चला कि वे दोनो कोरोना संक्रमित थे।

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है

इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है, पर लापरवाही नहीं की जानी चाहिए साथ ही बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और विदेश से लौटे यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article