देश

राजा-सोनम रघुवंशी मामले में CBI जांच की सिफारिश, CM मोहन यादव ने गृह मंत्री से किया यह अनुरोध

Indore Couple Missing Case: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें।​​ मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक 'होमस्टे' से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी।

Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो साभार: @DrMohanYadav51)

Photo : Twitter

Indore Couple Missing Case: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें। लापता महिला सोनम रघुवंशी (25) अपने पति राजा रघुवंशी (29) के साथ हनीमून के लिए मेघालय गई थी।

कहां से लापता हुआ कपल?

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक 'होमस्टे' से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी।

दो जून को, राजा का शव होमस्टे से लगभग 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला है। हालांकि, मेघालय पुलिस को अभी तक सोनम के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने राजा का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।

CM मोहन यादव ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।" उन्होंने कहा, "मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा की है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोनम के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मेघालय पुलिस की जांच से असंतोष व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article