देश

ओवैसी का 'डीपफेक' वीडियो दिखाकर हो रहा स्कैम, AIMIM प्रमुख ने दर्ज कराई शिकायत; जांच में जुटी साइबर पुलिस

DeepFake Video: हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एक डीपफेक वीडियो को लेकर साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओवैसी की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

DeepFake Video: हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एक डीपफेक वीडियो को लेकर साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ओवैसी का चेहरा इस्तेमाल किया गया है। इस डीपफेक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है।

मामले की जांच में जुटी साइबर क्राइम

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद साइबर क्राइम विभाग में एक डीपफेक वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन निवेश योजना को बढ़ावा देने से जुड़ा है। ओवैसी की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर ओवैसी के डीपफेक वीडियो के जरिए स्कैमर्स एक ऑनलाइन निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं, जो एक तरह का घोटाला है। इस डीपफेक वीडियो में दावा किया है कि अगर कोई इस योजना में पैसा लगाता है तो उसे रोजाना हजारों रुपये मुनाफा होगा, जो फर्जी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article