देश

Manipur Violence: शाम पांच बजे से सुबह 5 तक घरों में कैद रहेंगे लोग! इम्फाल वेस्ट के मजिस्ट्रेट का आदेश; पहले था कर्फ्यू

Manipur Violence: मणिपुर में कई महीनों से रूक-रू कर हिंसा हो रही है। पिछले 2 साल से मणिपुर जल रहा है। जातीय संघर्ष की आग इस शहर को झुलसा चुकी है।

Image

मणिपुर में हिंसा के बाद इम्फाल में नया आदेश (PTI&ANI)

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बाद इम्फाल वेस्ट में जिला मजिस्ट्रेट ने नया आदेश जारी किया है, जिसमें लोग सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही घरों से बाहर निकल सकेंगे। शाम पांच से लेकर सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हिंसा में कमी के बाद जिला मजिस्ट्रेट की ओर से यह नया आदेश जारी हुआ है।

सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक निषेधाज्ञा हटी

मणिपुर सरकार ने मंगलवार को इंफाल घाटी के तीन जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक निषेधाज्ञा हटा ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर के जिलाधिकारियों द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया है, ‘‘लोगों को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति है, बशर्ते कि ऐसी कोई गतिविधि न की जाए जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बिगड़े।’’

7 जून को लगी थी निषेधाज्ञा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अरामबाई तेंगगोल (एक संगठन) के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद सात जून की रात इम्फाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी थी। हालांकि, कानून लागू करने, आपातकालीन सेवाओं, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में शामिल सरकारी एजेंसियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article