देश

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा करेंगे राजनीतिक डेब्यू, AAP में हो सकते हैं शामिल, लड़ेंगे दिल्ली चुनाव!

Avadh Ojha May Join AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं।

Image

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा

Avadh Ojha May Join AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं, ऐसा सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे, बता दें कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इस कॉन्फ्रेंस में वह बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि अवध ओझा 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, गौर हो कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं।

अवध ओझा का जन्म 3 जुलाई, 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था, उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमास्टर थे वहीं

अवध ओझा की मां वकील थीं।

बचपन से ही उनका सपना आईएएस बनने का था, ज़मीन बेचकर उनके माता-पिता ने उन्हें और उनकी बहन को यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेजा था, अवध ओझा ने यूपीएससी के लगभग सभी पेपर पास किए थे, लेकिन मेंस क्वालीफ़ाई नहीं कर पाए थे।

साल 2005 में उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग खोली थी

साल 2005 में उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग खोली थी, साल 2019 में उन्होंने पुणे में IQRA कोचिंग की शुरुआत की थी। वहीं

अवध ओझा की तीन बेटियां हैं जिनके नाम बुलबुल, गुनगुन, और पीहू हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article