देश

UP: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 52 लोग झुलसे, एक बच्चे समेत 3 की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:48 AM IST

UP News: भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। इस हादसे में अब तीन लोगों के मौत की खबर आ रही है। इस अग्निकांड में एक 12 साल के बच्चे की भी मौत हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
  • कई लोग 30 से 40 फीसदी जले। शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
  • तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायलों की हालत गंभीर

UP News: यूपी के भदोही (Bhadhoi Fire) के नरथुआं गांव के दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Pandal) में आरती के समय भीषण आग लग गई। हादसे में एक 12 साल के बच्चे की तीन लोगों मौत हो गई है। वहीं इस भीषण हादसे में 52 से अधिक लोग झुलस गए हैं। जिनका जिले के अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 37 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें 20 की हालत नाजुक बनी हुई है।

शॉर्ट सर्किट रही वजह!

जनरेटर में शार्ट सर्किट होने से तारों में लगी आग ने तबाही मचा दी। जनरेटर के तारों की आग एकता क्लब की ओर से स्थापित पूजा पंडाल के पर्दों तक जा पहुंची और पूरा पंडाल धू-धूकर जल उठा। आग ने कुछ ही क्षण में विकराल रूप धारण कर लिया। जान बचाकर भाग रहे लोगों पर जलते हुए पंडाल के पर्दे-बल्लियां गिरने लगीं। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कई की हालत गंभीर

घायलों को एंबुलेंस से आसपास के अस्पतालों में भेजा। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे की सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंचे। डीएम का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह आग लगने की संभावना है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद सही वजह का पता चल सकेगा।

मृतकों की पहचान भदोही की जया देवी (45), अंकुश सोनी (12) और नवीन (10) के रूप में हुई है जिनकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि औराई थाने में एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश