देश

Morbi Bridge: मोरबी हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की भी मौत, बोले- नही बख्शा जाएगा कोई भी दोषी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:52 AM IST

Morbi Bridge Collapse : मोरबी में मच्छू नदी पर बना झूला पुल गिरने से अब तक 131 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान बीजेपी सांसद मोहन कुंदरिया के 12 रिश्तेदारों की भी दर्दनाक मौत हो गई है।

Image

मोरबी हादसे में बीजेपी सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत

Morbi Bridge Collapse : गुजरात (Gujarat) के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर बने केबल पुल (Cable Bridge) के टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 132 हो गई। माच्छू नदी में बचाव अभियान अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसके खत्म होने की संभावना है। इस हादसे में भारतीय जनता पार्टी के सासंद मोहन भाई कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है। हादसे पर बीजेपी सांसद (BJP MP) ने कहा कि इस दौरान मेरी बहन के जेठ (सांसद के जीजा) के भाई की चार बेटियां, 3 दामाद और पांच बच्चों की मौत हो गई है।

सांसद के रिश्तेदारों की मौत

सांसद ने कहा यह बेहद दुखी कर देने वाला हादसा है जिसमें मेरे अपने रिश्तेदार भी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कल शाम से ही यहां पर हूं और किसी भी दोषी को बख्शा हीं जाएगा। हादसे के बाद खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह रातभर हालात पर नजर बनाए रखे और अधिकारियों से संपर्क में रहे। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर मोरबी में पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने पुल ढहने की घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

अचानक टूट पड़ा पुल

दीपावली की छुट्टी और रविवार होने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे इस पुल पर काफी भीड़ थी। एक निजी संचालक ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था। पुल को 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर जनता के लिए फिर से खोला गया था। एक अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इसे जनता के लिए खोला गया था लेकिन स्थानीय नगर निकाय ने अभी तक कोई फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था। घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), धारा 308 (इरादतन हत्या) और धारा 114 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article