Operation Sindoor: लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी। चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने को लेकर कहा कि जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की तो आतंकी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा। रिजिजू ने X पर एक पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा आज से शुरू होगी। जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो आतंकी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा।
डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर विपक्ष कर रही सरकार को घेरने की तैयारी
बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा की शुरुआत करने वाले हैं। विपक्ष आक्रामक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को टालने के लिए मध्यस्थता कराई और उन्हें युद्धविराम पर सहमत। बता दें कि भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान पर गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकना, इस्लामाबाद के कहने पर, दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधे संपर्क के बाद किया गया था।
