देश

9 दिन पहले ही पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून, उत्तर से पूर्वोत्तर तक जमकर बरसेंगे बादल; IMD ने दी जानकारी

IMD Monsoon Update: दिल्ली समेत पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मानसून ने अपनी अपेक्षित तिथि से 9 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 29 जून 2025 को पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि अपेक्षित तिथि 8 जुलाई 2025 है।

Image

पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसू: IMD

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

IMD Monsoon Update: दिल्ली सहित देश के बाकी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हिमाचल से लेकर केरल और उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक झमाझम बरसात हो रही है। IMD के अनुसार, 4 जुलाई तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 29 जून 2025 को पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि अपेक्षित तिथि 8 जुलाई 2025 है।

मानसून सामान्य से 9 दिन पहले पूरे देश में हुआ सक्रिय

जानकारी के अनुसार, मानसून ने दिल्ली में मानसून सामान्य से 9 दिन पहले ही सक्रिय हो चुका है। IMD ने कहा कि मानसून ने आज राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और सम्पूर्ण दिल्ली को कवर कर लिया है। अब पूरे भारतवर्ष में मानसून सक्रिय हो चुका है। यह सामान्य तिथि (8 जुलाई) से 9 दिन पहले हुआ है।

मानसून

मानसून

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना

IMD ने कहा कि लो प्रेशर का क्षेत्र पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह स्थिति 29 जून 2025 को सुबह 08:30 बजे तक बनी रही। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर तक फैला है। अगले 2 दिनों में यह प्रणाली धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ेगी। जिसके कारण बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है।

मानसून

मानसून

आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बौछारें पड़ेगी।

दिल्ली मानसून

दिल्ली मानसून

चारधाम यात्रा को 1 दिन के लिए किया गया स्थगित

इस बीच, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने रविवार को चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें