देश

चुनाव खत्म होते ही देश में महंगाई बम फोड़ेगी मोदी सरकार, AAP नेता अनुराग ढांडा ने लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पांच राज्यों पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार देश में महंगाई बम फोड़ेगी।

Image

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा

Photo : Times Now Digital

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बुधवार को देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से मोदी सरकार ने महंगाई को कम रखने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, मोदी सरकार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर पूरे देश में महंगाई बम फोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 525 रुपये पहले ही बढ़ चुके हैं। पेट्रोल, सीमेंट, ब्रेड और जूते महंगे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश महंगाई के खौफ में हैं, सिलेंडर के लिए लाइनों में लगा है, लेकिन मोदी जी पूरे फुर्सत में हैं। वह फीटे काट रहे हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मोदी जी जानबूझ कर देश में कोरोना जैसे हालात पैदा कर रहे हैं, ताकि उनके बिजनेसमैन दोस्त मुनाफा कमा सकें।

मोदी सरकार पर बरसे अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश एक बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है और महंगाई का बम रोजाना आम लोगों के घरों में फोड़ा जा रहा है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इसको इस तरह से पेश करने का प्रयास कर रही है ताकि इसका असर अभी दिखाई न दे, क्योंकि कुछ ही दिनों में कई राज्यों के अंदर चुनाव हैं। भाजपा सरकार को चुनाव के अलावा किसी और चीज की चिंता होती नहीं है। इसलिए अभी इसके असर को कम करके दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

'15 रुपये महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल'

उन्होंने आगे कहा कि प्रीमियम पेट्रोल पिछले एक महीने के अंदर 15 रुपये महंगा हो चुका है। सीमेंट के कट्टे 50 से 100 रुपये तक महंगे हो गए हैं। विमान ईंधन के दाम जिस तरीके से बढ़ाए गए हैं, उसमें घरेलू उड़ानों के लिए 8.5 फीसद और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 114 फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर हवाई किराए पर होने वाला है। घरेलू उड़ान का किराया तुरंत 500 रुपये बढ़ जाएगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टिकट के दाम 200 डॉलर से ज्यादा बढ़ जाएंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली ब्रेड का रेट अचानक से 30 रुपये से बढ़कर 35 रुपये हो गया और पता भी नहीं चला। जूते-चप्पल 25 फीसद तक महंगे हो गए हैं।

'आग में घी डालने का काम कर रही सरकार'

अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि इस आग में घी डालने का काम सरकार भी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय संकट की वजह से जो बोझ आ रहा है, वह तो आ ही रहा है, लेकिन सरकार ने अपनी तरफ से टोल टैक्स भी 5 फीसद महंगा कर दिया है। इन सभी चीजों का मूल उत्पाद कच्चा तेल है। अगर प्रीमियम पेट्रोल, कमर्शियल गैस, सीमेंट और विमान ईंधन जैसी चीजों पर इतनी तेजी से दाम बढ़ रहे हैं, तो यह साफ इशारा है कि आम लोगों के ऊपर भी यह आफत बहुत जल्द फूटने वाली है। सरकार ने सिर्फ चुनाव की वजह से घरेलू ग्राहकों के लिए इसे बढ़ने से रोका हुआ है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!