देश

मोदी सरकार ने की नई पेंशन योजना की घोषणा, अब मिलेगा UPS के तहत कर्मचारियों को पैसा, जानें यूनीफाइड पेंशन स्कीम की हर डिटेल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुनिश्चित पेंशन प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है।

Image

केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना की घोषणा की

KEY HIGHLIGHTS
  • केंद्र की नई पेंशन नीति
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम
  • कर्मचारियों के पास अब पेंशन विकल्प चुनने का अधिकार

मोदी सरकार ने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन नीति की घोषणा की है। नई पेंशन नीति का नाम यूनीफाइड पेंशन स्कीम या यूपीएस होगा। इसके तहत अगर किसी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया तो रिटायरमेंट के पहले आखिरी 12 महीने के औसत वेतन का कम से कम 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा।

केंद्र सरकार की नई पेंशन नीति

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- "आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुनिश्चित पेंशन प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। 50% सुनिश्चित पेंशन योजना का पहला स्तंभ है। दूसरा स्तंभ सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन होगी।एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) से केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों के पास एनपीएस और यूपीएस के बीच चयन करने का विकल्प होगा।"

नई पेंशन नीति में क्या-क्या

  • अगर किसी पेनशंभोगी को मौत होती है तो उसके परिवार को मृत्यु के वक्त मिलने वाले पेंशन का 60 फीसदी परिवार को मिलेगा।
  • अगर 10 साल के बाद नौकरी छोड़ते हैं तो दस हजार रुपए पेंशन मिलेगी।
  • महंगाई इंडेक्सेशन का लाभ मिलेगा।
  • रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी के अलावा इकट्ठा राशि से अलग से।
  • हर छह महीने की सेवा के बदले मासिक वेतन (वेतन+डीए) का दसवां हिस्सा जुड़ कर रिटायरमेंट पर मिलेगा।

पीएम मोदी का ट्वीट

नई पेंशन स्कीन को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- "देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है। यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article