वेब सीरीज

Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तांडव मचाएगी Samay Raina की करीबी दोस्त, तीखी जुबान से बजाएगी बैंड

Lock Upp 2 New Wild Card Contestant: रियलिटी शो लॉकअप 2 में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री का समय आ गया है। मेकर्स इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि शो में समय रैना की करीब की एंट्री होगी।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2 New Wild Card Contestant: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) धमाल मचा रहा है। शो पहले हफ्ते में ही सुपरहिट साबित हो चुका है और इसी वजह इस शो में मेकर्स आए दिन नए नए ट्विस्ट भी लेकर आ रहे हैं। शो में एविक्शन के साथ ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है। शिल्पा शिंदे शो की वाइल्ड कार्ड कटेस्टेंट हैं, जो आते ही कई सारे धमाल कर चुकी हैं। अब मेकर्स दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को शो मे लाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वह समय रैना (Samay Raina) की करीबी हैं। आइए आपको बताते हैं। Alliance: 'शेर अकेला ही चलता है', Kushal Tandon को रोता देख भड़कीं काम्या पंजाबी, एक्टर का यूं किया सपोर्ट

    शो में होंगी अपूर्वा मुखर्जी की एंट्री

    रियलिटी शो लॉकअप योगेश रावत बाहर होने वाले हैं। दावा है कि जजमेंट डे पर हर्षद चोपड़ा अपना सीक्रेट खोल देंगे और योगेश रावत शो से बाहर हो जाएंगे। ऐसे मे मेकर्स अब शो में नए वाइल्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं, जिस पर एक नाम भी आ गया है और वो कोई और नहीं बल्कि अपूर्वा मखीजा हैं, जोब सोशल मीडिया की स्टार हैं और अपने कंटेंट की वजह से अक्सर विवादों मे भी आ जाती हैं। दावा है कि अपूर्वा मखीजा को शो में लाने की प्लानिंग मेकर्स कर रहे हैं। मेकर्स और अपूर्वा के बीच इन दिनों बातचीत का दौर चल रहा है और अगर सब कुछ सही रहता है, तो वह जल्द ही लॉकअप 2 में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, जब तक अपूर्वा मखीजा शो में नहीं आती हैं, तब तक मेकर्स कुछ ऑफिशियल करने के मूड में नहीं हैं। Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस

      अपूर्वा मखीजा का विवाद

      बता दें कि अपूर्वा मखीजा इंडियाज गॉट लेटेंट शो की वजह से काफी विवादों में रही हैं। समय रैना के इस शो में एक बार अपूर्वा मखीजा बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने यहां पर कई ऐसी आपत्तिजनक बातें कहीं, जो लोगों को पसंद नहीं आई। अपने बयान और इस शो की वजह वह कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। सोशल मीडिया पर भी वह बुरी तरह ट्रोल हुईं। हालांकि, अपूर्वा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article