टेक एंड गैजेट्स

Apple ला रहा है पहला फोल्डेबल iPhone, हीटिंग की छुट्टी करने के लिए मिलेगा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के इस पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra के नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी के इस फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले कई महीनों से लीक्स सामने आ रही हैं।

Image

फोल्डेबल आईफोन में आपको कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

टेक जायंट एप्पल अपने फैंस के लिए जल्द ही पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकती है। एप्पल के इस फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन Foldable iPhone की नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। अब इस पर एक नई अपडेट सामने आई है। लीक्स की मानें तो आने वाले आईफोन्स में हीटिंग की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ा बदलाव कर सकती है। चर्चा है कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन (Foldable iPhone) और अपनी 20वीं एनिवर्सरी पर आने वाले स्पेशल आईफोन में 'वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम' (Vapor Chamber Cooling System) का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, एपल ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर जाने-माने टिप्सटर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि एपल ने वेपर चैंबर कूलिंग प्लेट्स के ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी की है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन और एनिवर्सरी एडिशन आईफोन में इसका इस्तेमाल करने की तैयारी में है। हालांकि, लीक में इन फोन्स की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

इस नाम से आ सकता है आईफोन फोल्डेबल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल के इस पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra के नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग (Samsung) का दबदबा है, लेकिन एपल इसे कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी प्रोडक्शन प्लानिंग को 80 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ यूनिट्स करने पर विचार कर रहा है।

कैसे काम करेगी यह कूलिंग तकनीक?

बता दें कि एपल ने वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम की शुरुआत iPhone 17 Pro मॉडल के साथ की थी। यह सिस्टम हैवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। फोल्डेबल फोन में ज्यादा जगह की जरूरत और हीटिंग की संभावना को देखते हुए यह तकनीक काफी मददगार साबित होगी।

iPhone Ultra के संभावित फीचर्स

  • एप्पल अपने इस फोल्डेबल आईफोन में बेहद एडवांस और दमदार 2nm प्रोसेस पर बना चिपसेट दिया जा सकता है।
  • लीक के अनुसार, इस फोन में 7.58 इंच की इनर स्क्रीन और 5.25 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन को खोलने पर इसका यूजर इंटरफेस (UI) काफी हद तक आईपैड जैसा अनुभव देगा।
  • इसमें अब तक के आईफोन्स की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • फोन के फोल्ड होने वाले हिस्से (हिंज) के लिए 3D प्रिंटेड तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसका फायदा यह है कि स्क्रीन पर पड़ने वाली लाइन के निशान कम होंगे।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article