Vigyan Dhara Scheme 2024 Launched: क्रेंद्र सरकार द्वारा “विज्ञान धारा 2024” प्रत्येक छात्र तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रसार करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के तहत 11वीं और 12वीं क्लास में साइंस रिसर्च को लेकर इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके अलावा UG, PG, PHD रिसर्चर्स को फेलोशिप भी मिलेगी। मोदी कैबिनेट ने 10,579 करोड़ से विज्ञान धारा स्कीम को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तीन व्यापक घटक हैं, पहला विज्ञान और प्रौद्योगिकी (S&T) संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण, दूसरा अनुसंधान एवं विकास और तीसरा नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और तैनाती।
Vigyan Dhara Scheme के लिए 10579 करोड़
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की तीन छत्र योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी, जिन्हें 'विज्ञान धारा' नामक एक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना में विलय कर दिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि 15वें वित्त आयोग की 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान विज्ञान धारा के लिए प्रस्तावित परिव्यय 10,579 करोड़ रुपये है।
Vigyan Dhara Scheme का उद्देश्य
विज्ञान धारा स्कीम अंतरराष्ट्रीय मेगा सुविधाओं तक पहुंच के साथ बुनियादी अनुसंधान, टिकाऊ ऊर्जा के लिए है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिदृश्य को मजबूत करने और पूर्णकालिक समकक्ष (एफटीई) शोधकर्ता संख्या में सुधार की दिशा में देश के अनुसंधान एवं विकास आधार का विस्तार करने के लिए तैयार किया गया है।
यह योजना स्कूल स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक और लक्षित हस्तक्षेपों के माध्यम से उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए सभी स्तरों पर नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों को सुदृढ़ करेगी। शिक्षा जगत, सरकार और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समर्थन दिया जाएगा।
