देश

संसद में और मजबूत हुई मोदी सरकार, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेगी YSRCP, दिल्ली अध्यादेश पर भी केंद्र के साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 11:26 AM IST

छब्बीस दलों के विपक्षी गठबंधन ने प्रधानमंत्री से सदन के अंदर मणिपुर की स्थिति पर बयान देने की मांग करते हुए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है। नोटिस स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन इस पर बहस की तारीख पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

Image

पीएम मोदी के साथ वाईएसआरसीपी चीफ जगन मोहन रेड्डी

Photo : Twitter

एक तरफ विपक्ष मोदी सरकार (Modi Govt) को संसद में घेरने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर मोदी सरकार संसद में अपने आप को मजबूत करती जा रही है। अब एक विपक्षी पार्टी ने मोदी सरकार को उस प्रस्ताव पर सपोर्ट करने का ऐलान किया है, जिसे विपक्ष अपना मास्टरस्ट्रोक मान रहा है। आंध्रप्रदेश की सत्ताधारी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने संसद में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के साथ जाने का निर्णय लिया है।

विपक्ष ने लाया है अविश्वास प्रस्ताव

वाईएसआरसीपी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार का समर्थन करने और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है। छब्बीस दलों के विपक्षी गठबंधन ने प्रधानमंत्री से सदन के अंदर मणिपुर की स्थिति पर बयान देने की मांग करते हुए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है। नोटिस स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन इस पर बहस की तारीख पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

क्या बोली वाईएसआरसीपी

वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा- "अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलेगी? मणिपुर और दो पड़ोसी देशों में अशांति के इस दौर में केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं है। यह समय एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम करने का है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार का समर्थन करेगी और अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी।"

दिल्ली अध्यादेश पर भी केंद्र के साथ

वाईएसआरसीपी के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में नौ सांसद हैं। वाईएसआर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी अगले सप्ताह राज्यसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लाए जाने विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। संसद के ऊपरी सदन में विधेयक को सहजता से पारित कराने के लिए मोदी सरकार को वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article