देश

मकर संक्रांति के बाद मोदी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, नए चेहरों को मिल सकती है जगह!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 11:36 PM IST

Modi Cabinet Expansion: सूत्रों ने कहा कि विस्तार इस बात को ध्यान में रखकर किया जाएगा कि अगले साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। कहा जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है।

Image

मोदी मंत्रीमंडल का हो सकता है विस्तार

Photo : BCCL

Modi Cabinet Expansion, Modi Cabinet Reshuffles: मकर संक्रांति यानि कि 14 जनवरी के बाद मोदी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

कब होगा विस्तार

सूत्रों ने कहा कि बजट सत्र 2023 से कुछ महीने पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल हो सकता है। पीएम मोदी मकर सक्रांति (14 जनवरी) और बजट सत्र की शुरुआत के बीच अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

यहां के सांसदों को मिलेगी तजरीह

संभावित बदलावों को भाजपा संगठन में सुधार से जोड़ा जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा, पार्टी जनवरी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी करेगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कुछ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सांसद को नए कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

कुछ को हटाया जा सकता है

खबर है कि कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाया भी जा सकता है। मोदी 2.0 कैबिनेट में आखिरी बार फेरबदल 7 जुलाई 2021 को हुआ था, जिसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को हटा दिया गया था। 2023 में नौ राज्यों में चुनाव होने हैं साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव भी होंगे। इसे भी इस फेरबदल में ध्यान रखा जाएगा।

संगठन में भी फेरबदल

बताया जा रहा है कि बीजेपी संगठन में भी फेर बदल सकती है। पिछले दिनों संगठन में परिवर्तन को लेकर संघ और बीजेपी के बीच बैठक भी हो चुकी है। कई राज्यों के प्रभारी और संगठन महामंत्री समेत अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article