देश

Mock Drill: एयर सायरन की आवाज और लोगों की मदद में जुटे स्वास्थ्यकर्मी... सीमावर्ती इलाकों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास

Mock Drills: पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में सिविल डिफेंस की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" का शनिवार को आयोजन हुआ। पहले यह मॉक ड्रिल 29 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यों से मॉक ड्रिल के विजुअल सामने आ रहे हैं।

Image

सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल का आयोजन

Photo : AP

Mock Drills: पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में सिविल डिफेंस की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" का शनिवार को आयोजन हुआ। पहले यह मॉक ड्रिल 29 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यों से मॉक ड्रिल के विजुअल सामने आ रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कमांडेंट जसकरन सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद यह समझना है कि सभी नागरिक, सुरक्षा विभाग एक-दूसरे के साथ कैसे समन्वय करते हैं... कई जिले पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने की वजह से अधिक जोखिम में हैं। जैसे- अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का... इस तरह के अभ्यासों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में अधिकतम प्रशासन चालू रहे... यह सिखाता है कि हवाई हमलों और ड्रोन हमलों के दौरान घर पर कैसे सुरक्षित रहें, घर पर कैसे रहें, ब्लैक आउट के दौरान खुद को कैसे बचाएं... यह ऑपरेशन शील्ड है...

PAK में घुसकर आतंकी ठिकाने किए तबाह

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article