देश

Manipur Violence: मणिपुर में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का ऐलान, स्कूल भी बंद, फिर बेकाबू हो रहे हालात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 26, 2023, 09:55 PM IST

Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में फिर से तनाव व्याप्त हो रहा है ताजा घटनाक्रम ये है कि राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है वहीं स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

Image

मणिपुर में दो समुदायों के बीच मई महीने की शुरूआत से हिंसा शुरू हुई थी (फाइल फोटो)

मणिपुर में तनाव के बाद मंगलवार (26 सितंबर) से पांच दिनों तक इंटरनेट सस्पेंड रहेगा वहीं बताते हैं कि 27 सितंबर से 29 सितंबर तक स्कूल भी बंद रहेंगे, 28 सितंबर को ईद ए मिलाद के कारण पहले से ही अधिकारिक छुट्टी, गौर हो कि कुछ महीनों के बाद ही में राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल की गई थी।

इंटरनेट निलंबन 1 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 45 मिनट तक जारी रहेगा, ध्यान रहे कि राज्य में पिछले काफी समय से हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं।

इस दफा मणिपुर से जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर 25 सितंबर को वायरल हो गई, इसके बाद से माहौल में फिर से तनाव व्याप्त हो गया है।

इसके बाद इंफाल स्थित स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने विरोध रैलियां निकालीं गईं, विरोधियों पर लाठीचार्ज भी पुलिस ने किया है, इस घटनाक्रम को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया है साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया है।

गौर हो कि मणिपुर में दो समुदायों के बीच मई महीने की शुरूआत से हिंसा शुरू हुई थी इसके बाद तमाम पाबंदियां लगाई गई थी, वहीं राज्य में हुई इस हिंसा में अब तक करीब 175 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तमाम लोग विस्थापित भी हुए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article