देश

Karnataka: ऐतिहासिक मस्जिद में जबरन घुसकर भीड़ ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे, वायरल हुआ वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:06 AM IST

Karnataka News: कर्नाटक के बीदर जिले में 550 साल पुराने मस्जिद में भीड़ ने जबरदस्ती घुसकर पूजा की और जय श्रीराम के नारे लगाए। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Image

दशहरा जुलूस में शामिल लोगों की भीड़ जबरदस्ती मदरसे में घुसी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के बीदर में एक मस्जिद में घुसकर कुछ लोगों ने धार्मिक नारे लगाए
  • पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए नौ लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
  • ओवैसी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा

Karnataka Masjid News: कर्नाटक के बीदर में एक मस्जिद में दशहरा जुलूस में शामिल कुछ लोग जबरन घुस गए और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। पुलिस (Police) ने इस मामले में शिकायत मिलने पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक दशहरा कार्यक्रम में शामिल भीड़ जबरन मस्जिद परिसर के अंदर घुस गई और धार्मिक नारेबाजी की। जिस मस्जिद में भीड़ घुसी वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में सूचीबद्ध है।

लगाए जय श्रीराम के नारे

आपको बता दें 1460 के दशक में बनी महमूद गवां मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आती है। जानकारी के मुताबिक पूजा करने से पहले लोगों ने मदरसे की सीढ़ियों पर खड़े होकर 'जय श्री राम' और 'हिंदू धर्म जय' के नारे लगाए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें सीढ़ियों पर खड़ीभीड़ मस्जिद के अंदर जाने की कोशिश कर रही है। बीदर के कई मुस्लिम संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरकार पर बरसे ओवैसी

ओवैसी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए ऐसी घटनाओं को बीजेपी सरकार बढ़ावा दे रही है। ओवैसी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'ऐतिहासिक महमूद गवां मस्जिद और मदरसा, बीदर, कर्नाटक (5 अक्टूबर) की तस्वीरें। उग्रवादियों ने गेट का ताला तोड़ दिया और अपवित्र करने का प्रयास किया। बीदर पुलिस, बसवराज बोम्मई (मुख्यमंत्री) आप ऐसा कैसे होने दे सकते हैं? बीजेपी सिर्फ मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।'
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित