गाजियाबाद

Ghaziabad: कोहरे और ठंड के कारण अब स्‍कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, आ गया बीएसए का नया आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:19 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड के कारण स्‍कूलों की सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। नए आदेश के अनुसार, अब 11 जनवरी तक जिले में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस आदेश का उल्‍लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

Image

सर्दी के कारण स्‍कूल 11 जनवरी तक बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अब 11 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्‍कूल
  • अभी 9 जनवरी को खुलने वाले थे सभी स्‍कूल
  • मौसम विभाग ने दी है कड़ाके की ठंड की चेतावनी

Ghaziabad: गाजियाबाद में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड के कारण स्‍कूलों की सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। जिले में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में शनिवार को जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। गाजियाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विनोद कुमार मिश्र ने स्‍कूलों के लिए पत्र जारी कर कहा है कि, इस छुट्टी के दौरान सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य की यह जिम्‍मेदारी रहेगी कि, कक्षा 8वीं तक के बच्‍चों को किसी कार्यक्रम या अन्य कार्य के लिए भी स्कूल न बुलाया जाए। इस आदेश का उल्‍लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि, यह आदेश गाजियाबाद जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी यानी प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों पर लागू होगा। कक्षा 9 से 12 तक में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षाएं 9 जनवरी से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर में अभी कुछ दिनों और ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं शीतलहर भी मुसीबत बढ़ाएगी। इसका प्रभाव छोटे बच्‍चों पर पड़ सकता था। इसलिए इनकी छुट्टी की अवधि में बढ़ोतरी कर दी गई है।

सोमवार से खुलने वाले थे सभी स्‍कूल

बता दें कि, उत्‍तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 7 जनवरी तक सर्दी की छुट्टीयां घोषित की गई थी। इसलिए माना जा रहा था कि, 9 जनवरी सोमवार को सभी स्‍कूल खुल जाएगा। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, सीबीएसई और आईसीएसई के कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर सोमवार से स्‍कूल खुलने की सूचना दी थी। जिसको देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश की प्रति जिले में संचालित होने वाले सभी बोर्ड के स्कूलों के प्रधानाचार्य को भेज दी गई है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में कक्षा 8वीं तक अगर कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि, मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक दिल्‍ली-एनसीआर में भीषण ठंड की चेतावनी दी है। इस दौरान सुबह के समय घनी धुंध भी पड़ेगी। यह छोटे बच्चों को मुसीबत में डाल सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article