देश

गृह मंत्रालय ने ‘नॉर्थ ब्लॉक' खाली करना शुरू किया, नए सीसीएस-तीन भवन में स्थानांतरित हो रहा

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कुछ संयुक्त सचिव तथा अवर सचिव स्तर के अधिकारी व उनके कर्मचारी पहले ही नवनिर्मित सीसीएस-तीन भवन में स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि शेष अधिकारी और अन्य कर्मचारी अगले कुछ दिनों में वहां स्थानांतरित हो जाएंगे।

Image

अन्य कर्मचारी अगले कुछ दिनों में वहां स्थानांतरित हो जाएंगे। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

North Block : गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत रायसीना हिल्स स्थित ब्रिटिशकालीन ‘नॉर्थ ब्लॉक’ को खाली करना और इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर एक नई इमारत में स्थानांतरित होना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और कुछ संयुक्त सचिव तथा अवर सचिव स्तर के अधिकारी व उनके कर्मचारी पहले ही नवनिर्मित सीसीएस-तीन भवन में स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि शेष अधिकारी और अन्य कर्मचारी अगले कुछ दिनों में वहां स्थानांतरित हो जाएंगे।

350 कमरे आवंटित किए गए

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यालय अभी स्थानांतरित नहीं हुआ है, लेकिन प्रक्रिया चल रही है। नये भवन में गृह मंत्रालय को लगभग 350 कमरे आवंटित किए गए हैं। नॉर्थ ब्लॉक में लाल बलुआ पत्थर से बनी यह इमारत लगभग 90 वर्षों से गृह मंत्रालय का कार्यालय रही है। रकार के आदेश के अनुसार, सीसीएस-तीन में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय तथा गृह मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के कार्यालय होंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article