देश

Maratha Reservation: मंत्री के हाथों जूस पीकर Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, सरकार ने मानी मांगे तो झूम उठे मराठा समुदाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 2, 2025, 07:18 PM IST

Maratha Reservation: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी, मराठा-कुनबी या कुनबी-मराठा जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए एक नया सरकारी आदेश (GR) जारी किया है। सरकार द्वारा मांगे पूरी हो जाने के बाद मनोज जरांगे ने जूस पीकर अनशन तोड़ा। राज्य मंत्री विखे पाटिल के हाथों जूस पीकर मनोज जरांगे ने पांच दिनों का अनशन समाप्त किया।

Image

मनोज जरांगे ने जूस पीकर तोड़ा अनशन।(फोटो साभार: पीटीआई)

Photo : PTI

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे (Manoj Jarange) की आज (मंगलवार) की आज जीत हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी, मराठा-कुनबी या कुनबी-मराठा जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए एक नया सरकारी आदेश (GR) जारी किया है।

राज्य मंत्री ने जरांगे को पिलाया जूस

सरकार द्वारा मांगे पूरी हो जाने के बाद मनोज जरांगे ने जूस पीकर अनशन तोड़ा। राज्य मंत्री विखे पाटिल के हाथों जूस पीकर मनोज जरांगे ने पांच दिनों का अनशन समाप्त किया।

अपनी मांग पूरी होने के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न, मुंह मीठा कर रहे, गुलाल रंगाये, बूढ़े जवान सभी के चेहरे पर जीत की ख़ुशी। अब मुंबई छोड़कर जाने के बाद गांव में और बड़ा जश्न मनाएंगे।

हम आज रात मुंबई छोड़ देंगे अगर...

अनशन तोड़ने के बाद जरांगे ने कहा, हम जीत गए हैं। सरकार ने हमारी मांगे मांग ली है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार आरक्षण की मांगों जीआर (आदेश) जारी कर देती है तो वह आज रात 9 बजे तक मुंबई छोड़ देंगे। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने जरांगे को अनशन स्थल आजाद मैदान पर 3 सितंबर की सुबह तक रुकने की इजाजत दी है।

End of Article