देश

मणिपुर में फिर तनाव: कुकी गुट ने दो प्रमुख राजमार्गों पर फिर की नाकेबंदी, दिया यह अल्टीमेटम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 10:44 PM IST

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा के कारण मणिपुर की जीवनरेखा एनएच-2, 3 मई को लगभग दो महीने तक अवरुद्ध रही थी। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से, पिछले महीने नाकाबंदी वापस ले ली गई थी।

Image

मणिपुर हिंसा

Photo : BCCL

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां कुकुी गुट ने दो प्रमुख राजमार्गों इंफाल-दीमापुर (एनएच-2) और इंफाल-जिरीबाम (एनएच-37) की अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कुकी गुट ने प्रतिद्वंद्वी समुदाय मैतेई पर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है। बता दें, कुकी गुट पहाड़ी इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध और पर्याप्त आपूर्ति की मांग कर रहा है।

सीओटीयू के महासचिव लैमिनलुन सिंगसिट ने कहा, हमने पहले एक अल्टीमेटम दिया था कि अगर खाद्यान्न, आवश्यक वस्तुओं और जीवन रक्षक दवाओं की निर्बाध और पर्याप्त आपूर्ति नहीं की गई तो हम 21 अगस्त से एनएच-2 और एनएच-37 दोनों को अवरुद्ध कर देंगे। एक अन्य आदिवासी संगठन, कुकी ज़ो डिफेंस फ़ोर्स ने भी घोषणा की कि अगर कुकी ज़ो बसे हुए क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं की गई तो वह राजमार्ग नाकाबंदी में शामिल हो जाएगा।

दो महीने से बाधित है आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति

दरअसल, मणिपुर में कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा के कारण मणिपुर की जीवनरेखा एनएच-2, 3 मई को लगभग दो महीने तक अवरुद्ध रही थी। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से, पिछले महीने नाकाबंदी वापस ले ली गई थी। एनएच-2 और एनएच-37 नगालैंड और असम के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों के साथ सतही संचार बनाए रखने के लिए मणिपुर के दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।

हो चुकी हैं सैकड़ों मौतें

मणिपुर में तीन महीने पहले शुरू हुआ हिंसा का दौर अब तक जारी है। हालांकि, अब धीरे-धीरे हिंसा पर लगाम लग रही है और यहां जन-जीवन बहाल हो रहा है। इस जातीय हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और महिलाओं व युवतियों के साथ अमानवीय घटनाएं सामने आई हैं। यहां कई हजार घरों को भी जलाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article