देश

Manipur violence: मणिपुर हिंसा में 60 की मौत, 200 जख्मी, 35,000 विस्थापित, CM बीरेन सिंह ने दी ताजा हालात की जानकारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 9, 2023, 06:50 AM IST

Manipur Violence Updates: गत तीन मई से मणिपुर जातीय हिंसा की चपेट में है। इस दिन चुराचंदपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी की अगुवाई वाले समूहों में संघर्ष शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह हिंसा पूरे राज्य में फैल गई। हिंसा के स्तर एवं नुकसान को देखते हुए प्रशासन को इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी और कर्फ्यू लगाना पड़ा।

Image

मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को मुआवजा देगी राज्य सरकार।

Photo : ANI

Manipur Violence : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि जातीय हिंसा में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जबकि करीब 35,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सीएम का कहना है कि इस हिंसा में करीब 1,700 घरों में आगजनी की गई है। यही नहीं पुलिस शस्त्रागारों से 1,041 हथियार एवं 7,460 राउंड कारतूस लूटे गए है। सीएम ने शांति की अपील करते हुए कहा कि 'यह बहुत ही दुखद घठना है।'

जांच के दायरे में सरकारी कर्मी भी होंगे-सीएम

राज्य को हिंसा की आग में झोंकने के लिए जो लोग या समूह जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले सरकारी कर्मी भी जांच के दायरे में होंगे। बता दें कि मणिपुर में जानमाल का भारी नुकसान होने पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और पूर्वोत्तर के इस राज्य को वहां जातीय हिंसा से प्रभावित हुए लोगों को राहत सहायता मुहैया करने तथा उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

गत तीन मई को जातीय हिंसा की चपेट में आया मणिपुर

बता दें कि गत तीन मई से मणिपुर जातीय हिंसा की चपेट में है। इस दिन चुराचंदपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी की अगुवाई वाले समूहों में संघर्ष शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह हिंसा पूरे राज्य में फैल गई। हिंसा के स्तर एवं नुकसान को देखते हुए प्रशासन को इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी और कर्फ्यू लगाना पड़ा। हालात पर काबू करने के लिए देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए।

सोमवार को कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो दिनों से हिंसा की कोई घटना नहीं होने पर सोमवार को कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में दोबारा शांति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार चौबीस घंटे काम कर रही है। सीएम का कहना है कि हिंसा की वजह से विस्थापित हुए लोगों को दोबारा उनके घर वापस लाया जाएगा। सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे तौर पर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

छात्र अपने गृह प्रदेश लौटे

उन्होंने कहा कि विस्थापित हुए करीब 20,000 लोग सुरक्षित अपने घरों को वापस लौट आए हैं। बाकी बचे 15,000 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तीन कैबिनेट मंत्रियों की एक उप समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा, 'करीब 1,500 लोग जिनमें ज्यादातर बाहरी राज्यों के छात्र थे, वे अपने गृह प्रदेश लौट गए हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का फैसला लिया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज