देश

Manipur Violence: महिलाओं का Rape करवाने में क्या महिलाओं ने ही निभाई भूमिका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 24, 2023, 08:25 PM IST

manipur rape case update: मणिपुर में चार मई को दो महिलाओं के यौन-उत्पीड़न की घटना का वीडियो सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Manipur Rape Cases: मणिपुर में रेप की कुछ घटनाओं के पीछे बताया यह जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने ही पुरुषों के समूह को रेप के लिए उकसाया था, 4 मई को जब भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमा रही थी उसी दिन दो अन्य लड़कियों की भी रेप कर हत्या कर दी गई थी, ऐसा कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि एक लड़की की उम्र 21 और दूसरी की 24 साल थी, दोनों गैराज में काम करती थीं, उस दिन भीड़ में महिलाएं भी आई थीं, उन महिलाओं ने ही भीड़ में मौजूद मर्दों से उनका रेप करने के लिए कहा था।

मीडिया रिपोर्टो में कहा जा रहा है कि जिन महिलाओं के साथ गैंग रेप हुआ वह दोनों ही मणिपुर के कांगपोकपी इलाके की रहने वाली थीं और इंफाल में एक गैराज में काम करती थीं।

AAP मणिपुर के मुद्दे पर मंगलवार को देशभर में करेगी प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) मणिपुर की खराब स्थिति के मुद्दे पर मंगलवार को देशभर में प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर सदन में बयान देने की मांग की।मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मेइती समुदाय के लोगों की संख्या 53 फीसदी

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article