देश

Manipur CM Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के तीखे सवाल से बचते नजर आए मणिपुर सीएम बीरेन सिंह, देखिए Video

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 05:50 PM IST

Manipur CM Exclusive: मणिपुर पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा का शिकार हो रखा है। कई लोग मारे जा चुके हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। कुछ हैवानियत वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिसे लेकर मणिपुर सीएम बीरेन सिंह सवालों के घेरे में हैं।

Manipur CM Exclusive: मणिपुरपिछले कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में दो समुदाय मैतेई और कुकी के बीच हिंसक झड़प जारी है।इसी मुद्दे को लेकर जब टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh) से सवाल पूछा तो वह सवालों से बचते नजर आए।

सवालों से बचते दिखे सीएम

टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर के शुरुआती सवालों के जवाब तो बीरेन सिंह ने दिए, लेकिन हिंसा से जुड़े अगले कुछ सवालों से वो बचते दिखे और कैमरे के सामने से निकल गए। रिपोर्टर उनसे सवाल पूछती रह गईं। बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने रिपोर्टर को वहां से हटाने की भी कोशिश की।

कब भड़की हिंसा

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

सवालों के घेरे में सीएम

मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह सवालों के घेरे में हैं। उनपर शासन चलाने में फेल रहने होने का आरोप लग रहा है। विपक्ष सीएम बीरेन सिंह का इस्तीफा मांग रहा है। विपक्ष का कहना है कि सीएम बीरेन सिंह मणिपुर में जारी हिंसा को शांत करने में असफल रहे हैं, इसलिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें