देश

बंगाल चुनाव से पहले CM ममता का बड़ा एलान, पुजारियों-मुअज्जिनों का बढ़ा मानसिक मानदेय; जानें अब हर महीने मिलेंगे कितने पैसे

बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने उनके मासिक मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब उन्हें हर महीने ₹2,000 मिलेंगे। सरकार ने यह भी बताया कि पुजारियों और मुअज्जिनों के नए आवेदनों को भी मंजूरी दे दी गई है, जिससे अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Image

ममता सरकार ने पुजारियों और मुअज्जिनों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

Photo : PTI

बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार ने पुजारियों और मुअज्जिनों को लेकर बड़ा एलान किया है। सरकार ने पुजारियों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। ममता सरकार ने उनके मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब पुजारियों और मुअज्जिनों को हर महीने ₹2,000 का मानदेय दिया जाएगा।

ममता सरकार ने क्या कहा?

सरकार का कहना है कि पुजारी और मुअज्जिन समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी सेवाओं को सम्मान देने और सहयोग देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने बताया कि पुजारियों और मुअज्जिनों की ओर से जो भी नए आवेदन विधिवत जमा किए गए थे, उन्हें भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे कई नए लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

सरकार के मुताबिक, सभी समुदायों और उनकी परंपराओं का सम्मान करना उसकी प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत आध्यात्मिक परंपराओं को संभालने वाले लोगों को उचित पहचान और सहयोग देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस फैसले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है। इस संशोधन के साथ, उन्हें अब प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे। साथ ही, पुरोहितों और मुअज्जिनों द्वारा विधिवत प्रस्तुत किए गए सभी नए आवेदनों को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें ऐसे वातावरण को पोषित करने पर गर्व है जहां प्रत्येक समुदाय और प्रत्येक परंपरा का सम्मान और सुदृढ़ीकरण होता है। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को वह मान्यता और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article