देश

बुलेट ट्रेन परियोजना पर आया बड़ा अपडेट, पूरा हो गया 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण; जानें खास बातें

Bullet Train in India: बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार 130 मीटर लंबा 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर पूरा कर लिया गया है। आपको बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

'Make in India' Steel Bridge: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर 130 मीटर लंबा 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 23 जून 2024 को 130 मीटर लंबा स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

24 घंटों के भीतर पूरा हुआ स्टील ब्रिज का निर्माण

स्टील ब्रिज का निर्माण, गुजरात में वडोदरा के पास दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर किया गया। खास बात ये सामने आई है कि सड़क यातायात को बाधित न करते हुए, स्टील ब्रिज का निर्माण 24 घंटों के भीतर पूरा किया गया।

स्टील ब्रिज के बारे में सामने आईं ये खास बातें

18 मीटर ऊंचे और 14.9 मीटर चौड़े इस 3000 मीट्रिक टन स्टील ब्रिज को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित कार्यशाला में तैयार किया गया है और इसे इंस्टालेशन के लिए ट्रेलरों पर साइट पर ले जाया गया। इतने भारी गर्डर को खींचने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास की जरूरत होती है, जो संभवतः देश के किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे लंबा होगा।

पुल निर्माण में सी5 सिस्टम पेंटिंग और धातु के गोलाकार बीयरिंग के साथ लगभग 124246 टोर-शीयर टाइप हाई स्ट्रेंथ (टीटीएचएस) बोल्ट का उपयोग किया गया है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article