देश

बीते 15 सालों में ममता बनर्जी को लगा सबसे बड़ा झटका; 20 सांसद हुए बागी! ओम बिरला को लिखा लेटर, NDA में जाना कंफर्म

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस में विद्रोह की लपटें अब पार्टी के संसदीय दल तक पहुंचती दिख रही हैं। खबर है कि टीएमसी के 20 सांसदों ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है और उन्होंमे एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

सत्तर के दशक में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली ममता बनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। राज्य की सत्ता गंवाने के बाद अब ममता बनर्जी को दिल्ली में भी बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 20 सांसदों ने उन्हें झटका देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने की इच्छा जताई है।

काकोली घोष दस्तीदार ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया ति इन सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि उनकी भविष्य की राजनीतिक दिशा NDA के साथ जुड़कर आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों का एक बड़ा समूह अब NDA के साथ राजनीतिक तालमेल बनाने के पक्ष में है।

20 असंतुष्ट सांसदों ने की थी गुप्त बैठक

इससे पहले, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ की बैठक के लिए दिल्ली में मौजूद रहने के बीच असंतुष्ट सांसदों के एक समूह ने बंद कमरे में बैठक की। रविवार देर रात दिल्ली में एक अज्ञात स्थान पर करीब 20 सांसद इस अनौपचारिक बैठक में शामिल हुए। जहां सांसदों ने संभावित रणनीतियों पर चर्चा की और पार्टी की मौजूदा संसदीय नेतृत्व संरचना पर अपनी नाराजगी जताई।

तस्वीर आई सामने

बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले तृणमूल के एक नेता ने कहा, ’’बैठक मूलत: भविष्य की रणनीतियों पर केंद्रित थी। कई सांसदों ने चिंता जताई कि नेतृत्व पार्टी की चुनावी हार के कारणों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। सोमवार को सोशल मीडिया पर बैठक की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें तृणमूल के कई लोकसभा सदस्य एक मेज के इर्द-गिर्द बैठे दिख रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का दावा है कि तस्वीर में दिख रहे लोगों से कहीं अधिक, करीब 20 सांसद इस बैठक में शामिल थे।

    बैठक के दौरान उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब एक सांसद ने बिना बताए बैठक की तस्वीरें खींच लीं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल कुछ सांसदों ने बिना सहमति के तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताई और इसे लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच थोड़ी नोकझोंक भी हुई।

    यह दावा ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष और संभावित टूट की चर्चाएं पहले से चल रही हैं। हाल के दिनों में पार्टी के भीतर मतभेदों और अलग गुट बनने की खबरें भी सामने आई थीं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पार्टी नेतृत्व अपने सांसदों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहा है और संभावित विभाजन को रोकने के लिए सक्रिय है।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article