देश

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं; CM योगी ने शेयर की बेहद खास VIDEO

देशभर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तजन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और उपासना में लीन नजर आए। इस अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए देश की निरंतर प्रगति और महादेव की कृपा की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस पर्व को भारत की शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बताते हुए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महादेव के आशीर्वाद से देश के कल्याण और समृद्धि की कामना की।

Image

महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Photo : ANI

Mahashivratri Wishes By PM Modi: देश भर में महाशिवरात्रि की धूम है। सुबह से ही शिवालयों और तमाम मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर में भगवान शिव की आराधना और उपासना हो रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।'

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट में कहा, 'सभी देशवासियों को भक्ति, शक्ति और भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। काशी से रामेश्वरम् तक, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महादेव और माता पार्वती की कृपा से हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।'

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से विश्व में शांति और सद्भाव की भावना मजबूत हो। भगवान शिव का आशीर्वाद हमारे देश को एकता, सुरक्षा और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'हर हर महादेव! समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।'

हर हर महादेव!
समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। pic.twitter.com/Pa2LuG8xp2
— Amit Shah (@AmitShah) February 15, 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान महादेव से देश की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे, हर हृदय में शांति, हर जीवन में शक्ति और हर पथ में मंगल का संचार हो, यही प्रार्थना है।'

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article