देश

Maharashtra Politics: पिछले 3 महीने में 5वीं बार मिले ठाकरे बंधु, BMC चुनाव में शिवसेना यूबीटी- MNS गठबंधन की चर्चा तेज

मुंबई में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे संजय राउत के पोते के नामकरण समारोह में अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। यह पिछले तीन महीनों में पांचवीं बार है कि दोनों भाई मिले हैं। लगातार मुलाकातों के बाद मनसे और ठाकरे गुट शिवसेना के बीच स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों में संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Image

पिछले 3 महीनों में 5वीं बार मिले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने वाले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर साथ दिखे। दोनों नेता शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के पोते के नामकरण समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। यह समारोह मुंबई के बीकेसी स्थित एमसीए क्लब में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहुंचे, वहीं राज ठाकरे अपनी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर दोनों परिवारों को एक साथ देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में ठाकरे बंधु की यह पांचवीं मुलाकात है। इससे पहले वे कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं —

  • 5 जुलाई 2025 को मराठी भाषा के एक समारोह में दोनों एक मंच पर दिखे,
  • 27 जुलाई को राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर मातोश्री पहुंचे,
  • 27 अगस्त को उद्धव ठाकरे दो दशक बाद राज ठाकरे के गणेशोत्सव समारोह में शामिल हुए,
  • और 10 सितंबर को दोनों के बीच एक और मुलाकात हुई थी।

MNC चुनाव में कर शिवसेना (UBT) कर सकती है MNS से गठबंधन

इन लगातार बैठकों ने इस बात को और हवा दी है कि आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों में मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच संभावित गठबंधन की बातचीत चल रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि ठाकरे परिवार के इन बार-बार के मिलन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया समीकरण बन सकता है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article