देश

Naxalite Camp: पुलिस ने गड़चिरोली में बड़े नक्सली कैंप को किया नष्ट, चुनाव के दौरान बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2024, 08:08 PM IST

Naxalite Camp: नक्सली चुनाव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे ऐसा बताया जा रहा है, गौर हो कि 19 अप्रैल को गड़चिरोली में लोकसभा चुनाव है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS

  • खबर मिली थी कि महाराष्ट्र और छत्तीसगड़ बॉर्डर पर एक बड़ा नक्सली कैंप है
  • महाराष्ट्र पुलिस और C 60 कमांडो की टीम इस जानकारी पर मौके पर पहुंची
  • नक्सली फरार हो गए,मौके से आईईडी बम और बम बनाने वाली सारी चीजें मिलीं

Big Naxalite Camp Destroyed: गढ़चिरौली पुलिस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के एक शिविर का भंडाफोड़ किया है और वहां से कुछ जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली कि कुछ हथियारबंद नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चुटिनटोला गांव के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

मौके से आईईडी बम और बम बनाने वाली सारी चीजें मिली हैं

गड़चिरोली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि महाराष्ट्र और छत्तीसगड़ बॉर्डर पर एक बड़ा नक्सली कैंप है, महाराष्ट्र पुलिस और C 60 कमांडो की टीम इस जानकारी पर मौके पर पहुंची ,तब तक नक्सली फरार हो चुके थे, पुलिस को मौके से आईईडी बम और बम बनाने वाली सारी चीजें मिली हैं।

स्थानीय पुलिस और गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 टीमों द्वारा तुरंत एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 'सी-60' इकाइयां 450 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गईं, जहां से नक्सली भाग चुके थे।

पहाड़ी की चोटी पर एक बड़ा आश्रय स्थल और नक्सली शिविर मिला

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पहाड़ी की चोटी पर एक बड़ा आश्रय स्थल और नक्सली शिविर पाया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली बेहद कठिन इलाके और पहाड़ों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। अधिकारी ने कहा कि डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें सहित कई सामान जब्त करके शिविर को नष्ट कर दिया गया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगी सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article