देश

Maharashtra Crime: बेल्ट, बैट और डंडों से पीटा..., कोल्हापुर के स्टूडेंट हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों की बेरहमी से हुई पिटाई

हातकणंगले तहसील के तलसन्दे गांव में स्थित एक आवासीय छात्रावास में नाबालिग छात्रों को युवा छात्रों की ओर से रैगिंग और पिटाई का यह मामला सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें बेल्ट, बैट और डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस घटना के बाद अभिभावकों सहित नागरिकों की ओर से आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

Image

कोल्हापुर जिले में नाबालिग छात्रों क साथ रैगिंग का मामला सामने आया है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोल्हापुर जिले में नाबालिग छात्रों को बेल्ट, बैट और डंडों से युवा छात्रों की अमानवीय तरीके से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हातकणंगले तहसील के तलसन्दे गांव में स्थित एक आवासीय छात्रावास में नाबालिग छात्रों को युवा छात्रों की ओर से रैगिंग और पिटाई का यह मामला सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें बेल्ट, बैट और डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस घटना के बाद अभिभावकों सहित नागरिकों की ओर से आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

इस संबंध में छात्रावास के प्रशासन या पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह वीडियो स्कूल के छात्रावास में ही चित्रण किया गया है।

रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलवार (7 तारीख) को वडगांव पुलिस में इस मामले में होस्टल के रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में स्थित (सीपीआर) पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता का बेटा संबंधित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। वह उसी जगह हॉस्टल में रहता है।

दोनों छात्रों के बीच हुई थी मामूली बहस

6 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के बेटे और कक्षा के एक छात्र पृथ्वीराज कुंभार के बीच मामूली बात पर बहस हो गई थी। उस बहस में आरोपी ने दोनों बच्चों को डांट दिया था। इसी बहस के चलते आरोपी घायल छात्र को स्टेज पर ले गया और पीटी परेड के दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद जिस तरह से छात्रों द्वारा युवा छात्रों की पिटाई की जा रही है उसका वीडियो सामने आया, वह चौंकाने वाला है।

Viral video में दो से तीन छात्र गैलरी में एक लाइन में खड़े होकर छोटे बच्चों को बहुत बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमे एक छात्र बैट से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि शौचालय में जो भी वस्तु मिल सकती है, उससे छात्रों की पिटाई की जा रही है।

अब इस मामले में सवाल उठता है कि जब पिटाई इतनी निर्दयी और अमानवीय तरीके से की जा रही है,तो संस्थान प्रबंधन क्या कर रहा था,और संस्थान की ओर से इस बात को क्यो बेखबर रखा गया ?

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका