महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर कल रात सलामएयर की उड़ान (चटगांव-मस्कट) की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट द्वारा इंजन से निकलने वाले धुएं का पता चलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। ये सभी सुरक्षित हैं।
देश
महाराष्ट्र: नागपुर एयरपोर्ट पर सलाम एयर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 200 यात्री थे सवार
- Compiled by: अमित कुमार मंडल
- Updated Mar 2, 2023, 07:51 AM IST
