अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज का दिन इन 5 मूलांक वालों के लिए रहेगा बेहद ही खास, जानिए अंकफल से अपने दिन का हाल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 10 November 2026: आज 10 नवंबर का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए आज के अंकफल से जानते हैं।

Image

10 नवंबर का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 10 November 2026: आज 10 नवंबर 2026 है। अंकज्योतिष में 10 का संयुक्त अंक सूर्य के प्रभाव से जुड़ा है। यह नेतृत्व, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, नई शुरुआत और सफलता का अंक माना जाता है। 10 का एकल अंक 01 है, जिसके स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और मान-सम्मान देता है।

आज 10-11-2026 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। 01 और 04 का यह संयोग नेतृत्व के साथ रणनीति, मैनेजमेंट, तकनीकी कार्य और अलग तरीके से आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं, जबकि अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। आज मंगलवार है, इसलिए सूर्य और मंगल का प्रभाव जॉब, प्रशासन, पॉलिटिक्स, मैनेजमेंट और व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। राहु के प्रभाव के कारण जल्दबाजी और अनावश्यक विवाद से बचना लाभ देगा।

कार्तिक माह में आज भगवान विष्णु की उपासना, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। मंगलवार होने के कारण भगवान हनुमान की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें। सूर्य को प्रातः जल अर्पित करें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 10 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 03 रहेंगे। आज दिनांक अंक और अंक स्वामी दोनों सूर्य हैं, इसलिए आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जॉब में प्रोमोशन या नई जिम्मेदारी का मार्ग खुलेगा और व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लाभ देंगे। नामांक 02 और 03 वाले लोगों का सहयोग आर्थिक लाभ दिला सकता है। प्रशासन, पॉलिटीक्स और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य में नेत्र और सिर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ व गेहूं का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। सूर्य का प्रभाव आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाएगा, जबकि भाग्यांक 04 कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ाएगा। जॉब में कार्यों का दबाव रहेगा, लेकिन प्रोग्रेस बनी रहेगी। व्यवसाय में नामांक 01 और 03 वाले लोगों से लाभ मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज चावल और तिल का दान करें तथा भगवान शिव की उपासना करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। गुरु के लिए सूर्य और चंद्रमा का सहयोग शुभ रहेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बड़ा अवसर मिल सकता है। शिक्षा, टीचिंग, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। व्यवसाय में रुकी हुई योजना आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य में उदर विकार से परेशानी हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। आज भाग्यांक और मूलांक की ऊर्जा एक-दूसरे को मजबूत करेगी। आईटी, बैंकिंग, मीडिया, एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट फील्ड में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में कोई नई डील या आर्थिक अवसर सामने आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग जॉब में प्रोग्रेस देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। बुध और राहु का प्रभाव मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन और बिजनेस के लिए लाभकारी रहेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं और कोई रुका हुआ कार्य दोबारा गति पकड़ेगा। व्यवसाय में तकनीकी या ऑनलाइन माध्यम से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी से बचें। आज मूंग का दान करें और भगवान गणेश की उपासना करें। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 05 रहेंगे। शुक्र और बुध का प्रभाव भाग्यांक 04 के साथ मिलकर धन और करियर के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और प्रोमोशन की दिशा में सफलता मिलेगी। बैंकिंग, फाइनेंस, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और चावल का दान करें। शुभ रंग सफेद और हरा है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। केतु और राहु के प्रभाव के कारण अचानक बदलाव वाला दिन रहेगा, लेकिन सही निर्णय बड़ा लाभ देगा। जॉब में किसी नई जिम्मेदारी या पद परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में तकनीकी काम और नए संपर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य में लीवर और साइनस से जुड़े रोगी सावधानी बरतें। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। शनि और राहु का प्रभाव आपको धैर्य के साथ काम करने का परिणाम देगा। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रोमोशन की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई डील या बड़ा अवसर आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। आज सुंदरकांड का पाठ करें और काले तिल या उड़द का दान करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। मंगलवार और सूर्य का प्रभाव मंगल के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। जॉब में नामांक 01 और 03 वाले उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। व्यवसाय में बड़ा निर्णय लाभ देगा और धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। आईटी, इंजीनियरिंग, प्रशासन और पॉलिटीक्स से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उदर और रक्तचाप से जुड़ी परेशानी से सावधानी बरतें। आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें और मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

10 नवंबर 2026 के विशेष उपाय

आज मंगलवार होने के कारण भगवान हनुमान की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें। सुबह सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। कार्तिक माह में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए तिल और उड़द का दान करें। जरूरतमंदों को अन्न का दान करें और पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article