देश

'दिवाली की शुभकामनाओं के बीच ईद को लाना गलत', अब रामदास अठावले ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना

Ramdas Athawale Attacks Mallikarjun Kharge: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निशाना साधते हुए कहा, दीवाली की शुभकामनाओं के बीच हिंदू-मुस्लिम का एंगल लाना गलत है, दीवाली को ईद जैसा बताना ठीक नहीं।

Image

रामदास अठावले (फोटो साभार- PTI)

Ramdas Athawale Attacks Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली की तुलना "खुशियों की ईद" से किए जाने पर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने खड़गे के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने दीवाली की शुभकामनाएं तो दीं, लेकिन इसमें हिंदू-मुस्लिम को लाना ठीक नहीं है।

रामदास अठावले ने साधा खड़गे पर निशाना

रामदास अठावले ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस मौके पर हिंदुओं और मुसलमानों को लाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि दीवाली को ईद की तरह मनाना चाहिए, ये सही नहीं है। दीवाली की अपनी जगह है और ईद की अपनी जगह है। लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में जरूर शामिल होना चाहिए।" अठावले के इस बयान के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने भी खड़गे को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि यह हिंदुओं की आस्था का अपमान है और वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति है।

क्या कहा था खड़गे ने?

दरअसल, अपने दिवाली संदेश में खड़गे ने इस त्योहार को एक बड़ा भारतीय उत्सव बताया था, जो लोगों को करीब लाता है और परिवारों को अपने प्रियजनों से मिलने का मौका देता है। उन्होंने कहा था, 'दीवाली भारत में सबके द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह खुशियों का त्योहार है जो लोगों को एक साथ लाता है और उन्हें अपने अपनों से मिलने का अवसर देता है। दीवाली खुशियों की ईद है।'

उन्होंने लोगों से, खासकर उन लोगों से जो किसी विवाद में उलझे हैं, अपने मतभेदों और गलतफहमियों को भुला देने की अपील भी की थी। खड़गे ने कहा था, 'मैं सभी से अपील करता हूं कि देश में शांति बनाए रखें, खासकर वे लोग जो आपस में लड़ रहे हैं, और अपनी गलतफहमियों को दूर करें। देश की रक्षा और उसे एकजुट रखने के लिए सभी को पूरे दिल से काम करना चाहिए।' उन्होंने राहुल गांधी की बहस वाली चुनौती का भी जिक्र किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article