देश

ये है देश की सबसे महंगी ट्रेन, 2 लाख रुपये तक है इसका किराया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 30, 2023, 08:48 PM IST

इस ट्रेन को इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन संचालित करती है। यह ट्रेन देश के चार अलग-अलग रूटों पर चलाई जाती है। इन चार में से आप किसी एक रूट को चुन कर सकते हैं।

Image

Maharaja Express Train

Maharaja Express Train: क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसी ट्रेन भी है जिसका किराया लाखों रुपये है। हम आपको लग्जरी सुविधाओं वाली इसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ट्रेन है महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन जो अपनी इसमें दी जाने वाली सुविधाओं और शानो-शौकत के लिए मशहूर है। इसके टिकट की कीमत आपको चौंका देगी।

महाराजा एक्सप्रेस के डीलक्स केबिन के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन सबसे सस्ती दर 800 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये है। इसके अगले दो स्लैब 900 डॉलर यानि 74 हजार रुपये और 1,400 डॉलर यानि 1.15 लाख रुपये है। सबसे ज्यादा किकाया राष्ट्रपति सुइट का है जिसका किराया सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस सुइट का किराया है 2,500 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये। यह ट्रेन पूरी तरह से भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के स्वामित्व में है।

ट्रेन में महाराजाओं जैसी सुविधाएं

महाराजा ट्रेन, जैसा इसका नाम है, वैसी ही इस ट्रेन में दी जाने वाली सुविधाएं भी हैं। इस ट्रेन को इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन संचालित करती है। यह ट्रेन देश के चार अलग-अलग रूटों पर चलाई जाती है। इन चार में से आप किसी एक रूट को चुन कर सकते हैं। यह सफर कुल 7 दिन का होता है। अगर आपका बजट हो तो आप लगातार एक हफ्ते आप इस लग्जरी ट्रेन का मजा ले सकते हैं।

चार तरह के यात्रा पैकेज

इस ट्रेन के हर कोच में बड़ी-बड़ी खिड़कियां, कॉम्प्लिमेंट्री मिनी बार, एयर कंडिशिनिंग, वाईफाई, लाइव टीवी, डीवीडी प्लेयर समेत कई लग्जरी सुविधाएं होती हैं। महाराजा एक्सप्रेस चार तरह की यात्रा सेवा देती है। भारत की विरासत, भारत के खजाने, द इंडियन पैनोरमा और द इंडियन स्प्लेंडर नाम से चार अलग-अलग यात्राओं की पेशकश करती है।

चार तरह के लग्जरी कोच

महाराजा एक्सप्रेस में चार अलग-अलग तरह के कोच हैं। इसमें डीलक्स केबिन, सुइट, जूनियर सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट सबसे महंगा है और इसका किरायै 2 लाख रुपये है। इस ट्रेन में दो तरह के पैकेज दिए जाते हैं। एक तीन रात और चार दिन का और दूसरा छह रात और सात दिन का। इनका अलग-अलग किराया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त