देश

पूरी तरह बदल जाएंगे रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड, रेलवे का बड़ा फैसला, जानिए किस तरह के होंगे बदलाव

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 09:49 AM IST

रेलवे ने बताया कि मौजूदा सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर नए फॉर्मेट में सही तरीके से साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।

Image

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

Photo : iStock

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से बदल नजर आएंगे। भारतीय रेलवे ने कहा कि एक ही तरह के साइनबोर्ड अब पूरे देश में दिखेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रंग, फॉन्ट और पिक्चरोग्राफ का इस्तेमाल होगा। पूरे भारत के रेलवे स्टेशनों पर संकेतों का मानकीकरण किया जाएगा। भारतीय रेलवे 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है। यात्रियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाने के लिए सभी स्टेशनों पर एक समान साइनेज लगाने की कोशिश की जाएगी। इस देश में रेलगाड़ियों को यातायात का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। रेलवे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साइनबोर्ड

अब इसी तरह के साइन बोर्ड कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिलेंगे। ऐसे में लोगों को सारी जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। रेलवे के इस नए कदम से यात्रियों को देशभर में नए रंग के साइन बोर्ड देखने को मिलें, जिसमें डिजिटल साइन बोर्ड भी शामिल होंगे।

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है, जिसके जरिए लाखों यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशनों के अंदर लगे ये साइन बोर्ड यात्रियों के लिए एक गाइड का काम करते हैं, और उन्हें उनकी ट्रेन यात्रा से संबंधित सभी जानकारी मिलती है। हालांकि, यह देखा गया है कि रेलवे स्टेशनों पर लगे इन साइनबोर्ड से लोगों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है।

सरल भाषा और साफ फॉन्ट में होंने साइनबोर्ड

रेलवे ने बताया कि मौजूदा सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर नए फॉर्मेट (फॉन्ट, फॉन्ट साइज, कलर, बैकग्राउंड आदि) में सही तरीके से साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। इन साइन बोर्ड को स्टेशनों पर सही जगहों पर लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन बोर्ड को देख सकें। भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मानक संकेतों पर पुस्तिका सरल भाषा, साफ फॉन्ट, आसानी से दिखने वाले रंगों और सहज चित्रलेखों को प्राथमिकता देती है। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इसे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजन सहित सभी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया साइनबोर्ड बनाते समय डिजाइन, वर्गीकरण, स्थान आदि को ध्यान में रखा जाएगा जैसे बोर्ड पर स्पष्ट और आसान भाषा में लिखा होगा, जिसका फॉन्ट साइज लोगों को आसानी से दिखाई देगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें