देश

Harsha Richhariya Interview: महाकुंभ की वायरल 'हर्षा रिछारिया' टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में बोली 'मैं कोई साध्वी नहीं...'

Harsha Richhariya interview: हर्षा रिछारिया ने हिंदुओं को एक होने का संदेश भी दिया है. इसके साथ ही लगातार विपक्ष द्वारा महाकुंभ को लेकर निकाली जा रही कमियों पर कहा कि विपक्ष का काम है उन्हें कमियां निकालने दीजिए।

Image

'हर्षा रिछारिया' ने की खास बातचीत

Photo : Twitter

Maha Kumbh viral Harsha Richhariya: महाकुंभ के पहले दिन से एक युवती का वीडियो वायरल है, जिसमें गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला और ललाट पर तिलक लगाए एक युवती दिख रही हैं, इनकी लोकप्रियता इन सभी बाबाओं को भी मात कर रही है। कौन हैं ये युवती यही जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat ) हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya interview) के पास पहुंचा।

उसने बातचीत में कहा मैं कोई साध्वी नहीं हूं साध्वी की राह बहुत कठिन होती है बहुत तपस्या करनी पड़ती है, मैंने अपने गुरुदेव से गुरु मंत्र दीक्षा ली है जिसे मैं मंत्रो का जाप करती हूं, अध्यात्म की तरफ आने से मुझे बहुत सुकून मिल रहा है, मैं जब 4 साल की थी तो मैं महादेव को पिता के रूप में देखा है, पिता के रूप में मैं उनसे जुड़ी हूं, मैंने अपनी हर बात हर तकलीफ को उनसे बोला है।

'कोल्ड ड्रिंक कॉफी यह सब मैंने छोड़ा'

2019 में मैं जब अहमदाबाद योग का कोर्स करने गयी थी, तब मुझे साधना करते-करते कुछ चीजों की अनुभूति हुई, बहुत कुछ सीखा, बहुत कुछ छोड़ भी, कोल्ड ड्रिंक कॉफी यह सब मैंने छोड़ा, हर इंसान को सुकून की तलाश है, आप पैसा चाहे जितना भी कमा लो, लेकिन सुकून नहीं है और वह सुकून अध्यात्म है।

'साधना करना मंदिर करना भजन कीर्तन करना, यही मेरी जीवन शैली'

बातचीत में हर्ष ने बताया कि मैं एमपी की रहने वाली हूं, घर में मम्मी पापा भाई हैं, मैं एक ब्राह्मण फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं, मैं मध्य प्रदेश से जरूर बिलॉन्ग करती हूं, लेकिन मैं वहां नहीं रहती हूं, मैं उत्तराखंड में रहती हूं, उत्तराखंड में रहना साधना करना मंदिर करना भजन कीर्तन करना, यही मेरी जीवन शैली है, मैंने ग्रेजुएशन किया हुआ है.....कहा- हिंदू राष्ट्र बनने में कोई बुराई नहीं है, हिंदू धर्म सनातन धर्म इस ब्रह्मांड की सबसे पुरानी संस्कृति है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article