देश

Atiq Ahmed Shot Dead: कैमरे के सामने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या, पुलिस के सामने ही उड़ा दी खोपड़ी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 02:03 AM IST

Atiq Ahmed Shot Dead: प्रयागराज से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। हमलावरों ने इस पुलिस के सामने ही दोनों भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मीडियाकर्मी बनकर आए थे हमलवार
  • हमलावरों की संख्या थी तीन
  • अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद और उसके भाई को तब गोली मारी गई जब उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। गोली मारने वालों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तीन लोगों ने मारी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

कैमरे के सामने हत्या

इस हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अतीक अहमद और उसका भाई मीडिया से बात करते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अतीक और उसके भाई पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे हैं, पुलिस चारों ओर से घेरी हुई है, इसी बीच एक शख्स आता है और अतीक के सिर में सीधे गोली मार देता है। इसके बाद दो और लोग वीडियो में गोलियां बरसाते हुए दिखते हैं।

तीन गिरफ्तार

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अतीक और उसके भाई को गोली मारने के बाद आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

जय श्री राम का नारा

एक और वीडियो में जिसमें पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती दिख रहा है, उसमें आरोपी जय श्रीराम का नारा लगाते दिख रहे हैं।

बेटे का एनकाउंटर

इससे पहले अतीक अहमद का बेटे असद को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। असद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था और अपने गैंग के शूटर मोहम्मद गुलाम के साथ झांसी में छिपा था, जहां पुलिस ने उसकी मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article