देश

'मैं अपनी पार्टी की इच्छा का करूंगा पालन, अभी इस पर होनी है चर्चा...' बिहार चुनाव लड़ने पर बोले चिराग पासवान

Bihar Election: चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के अपनी पार्टी के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे, चाहे वह कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी की इच्छा का पालन करूंगा। फिलहाल, हमने इस पर चर्चा नहीं की है।

Image

बिहार चुनाव लड़ने पर आया चिराग पासवान का बयान

Photo : ANI

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के अपनी पार्टी के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे, चाहे वह कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी की इच्छा का पालन करूंगा। फिलहाल, हमने इस पर चर्चा नहीं की है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर संकेत दिया। भारती ने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव रखा कि पासवान बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका पर विचार करें। भारती ने कहा कि चिराग पासवान ने हर मंच से कहा है कि बिहार मेरी राजनीति का केंद्र है...पूरा बिहार उनसे प्यार करता है। हमने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें औपचारिक प्रस्ताव दिया था कि उन्हें बिहार आना चाहिए और बड़ी भूमिका निभाने के बारे में सोचना चाहिए। हम एक सर्वेक्षण कर रहे हैं। उस सर्वेक्षण का परिणाम आएगा और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में चिराग पासवान इन सभी बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे और बिहार आकर चुनाव लड़ने के बारे में सोचेंगे।

नीतीश कुमार करेंगे एक मजबूत एनडीए सरकार का नेतृत्व- चिराग पासवान

बिहार के प्रति पासवान की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए लोजपा नेता ने कहा कि वह बिहार के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और बिहार के लिए अपने विजन को ध्यान में रखकर अपनी सारी राजनीति करते हैं। क्या यह सही नहीं होगा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा से अपनी आवाज उठाएं और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को साकार करें? इससे पहले, चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनावों के बाद एक मजबूत एनडीए सरकार का नेतृत्व करेंगे। पासवान ने दरभंगा में संवाददाताओं से कहा कि बिहार में फिलहाल सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। चुनाव परिणामों के बाद , पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन के तहत, सीएम नीतीश कुमार एक मजबूत एनडीए सरकार का नेतृत्व करेंगे। चुनाव परिणामों के बाद, एनडीए सरकार बनेगी।

इस साल के अंत में बिहार में हो सकते है विधानसभा चुनाव

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने अपने राजनीतिक संगठन आप सबकी आवाज (एएसए) का प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी में विलय कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर और नवंबर में होने की उम्मीद है, जिसमें एनडीए, जिसमें भाजपा, जेडी(यू) और एलजेपी शामिल हैं, एक बार फिर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। वहीं, इंडिया ब्लॉक मौजूदा नीतीश कुमार सरकार को टक्कर देगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article