देश

LK Advani in Hospital: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

LK Advani Admitted in Hospital: पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

Image

लकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं

Photo : BCCL

LK Advani Admitted in Apollo Hospital: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है,डिस्चार्ज होने के करीब एक महीने बाद, लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार यानी 6 अगस्त को फिर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 96 वर्षीय आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आडवाणी को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने अपोलो अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी भर्ती कराया गया था।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से किया गया था सम्मानित

गौर हो कि आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के उपप्रधानमंत्री तथा 1999 से 2004 तक केन्द्रीय गृहमंत्री रहे हैं। वहीं मार्च 2024 में आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर सम्मानित किया था।

पीएम मोदी ने तीसरी सरकार बनाने से पहले उनसे मुलाकात भी की थी

इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने तीसरी सरकार बनाने से पहले उनसे मुलाकात भी की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article