देश

'बिहार में भी चुनाव चोरी करने की फिराक में भाजपा...', SIR विवाद के बीच राहुल गांधी ने फिर लगाए गंभीर आरोप

Samvidhan Bachao Samavesh: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़े विवाद के बीच आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को 'चोरी' करने का प्रयास कर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'जल, जंगल, जमीन' आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Samvidhan Bachao Samavesh: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को 'चोरी' करने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने भुवनेश्वर में 'संविधान बचाओ समावेश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की 'चोरी करने' से रोकने का फैसला किया है। राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह, बिहार में भी चुनावों को 'हाईजैक' करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने, बिहार में भाजपा को चुनाव की 'चोरी करने' से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ''भाजपा पांच-छह पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती।''

'आदिवासियों के हैं जल, जंगल, जमीन'

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'जल, जंगल, जमीन' आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 को लागू नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे नहीं दिए जाते। कांग्रेस 'पेसा' (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) और आदिवासी विधेयक लेकर आई। हम इन कानूनों को लागू करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों को उनकी ज़मीन मिले।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article