देश

Opposition Protest: संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ 'India' के नेता एकजुट, संसद परिसर में पूरी रात देंगे धरना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 08:46 PM IST

Opposition Protest: विपक्षी गठबंधन के नेता मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में धरने पर बैठ गए।

Image

संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ धरने पर विपक्षी सांसद

Photo : Twitter

Opposition Protest: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसद एकजुट होते दिख रहे हैं। नए नवेले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं, अब खबर है कि ये नेता पूरी रात धरने पर बैठे रहेंगे। संजय सिंह के समर्थन में कांग्रेस से लेकर राजद तक के सांसद धरने पर बैठे हैं।

पूरी रात चलेगा धरना

विपक्षी गठबंधन के नेता मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में धरने पर बैठ गए। अब ‘इंडिया’ के घटक दलों का कहना है कि उनके नेताओं का यह धरना पूरी रात चलेगा। विपक्षी नेताओं का यह धरना सोमवार को दिन के समय शुरू हुआ। वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने बताया कि यह धरना पूरी रात जारी रहेगा और मंगलवार को भी होगा। मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए संजय सिंह ने कहा कि उनका धरना लगातार जारी रहेगा।

संजय सिंह सदन से निलंबित

संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल में सिंह को निलंबित करने की घोषणा की। इससे पहले आसन के समीप आए सिंह के नाम का सभापति ने उल्लेख किया।

विपक्ष की रणनीति

विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने कहा- "पार्टियों ने अपने नेताओं के बारी-बारी से धरना स्थल पर मौजूद रहने का पूरा खाका तैयार किया है। यह तय किया गया कि कौन-कौन से नेता अलग-अलग समय पर धरने में शामिल होंगे। विपक्षी दलों में पूरी एकजुटता है। यह संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ है। हम इस मांग को लेकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर के विषय पर संसद के भीतर बयान दें।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article