देश

लालू यादव ने बैडमिंटन खेला, तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर दिया मैसेज- लड़ा है, लड़ेंगे, जेल से नहीं डरेंगे, आखिर में जीतेंगे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 28, 2023, 08:45 PM IST

Lalu Yadav : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार अत्यधिक एक्टिव नजर आए। उन्होंने बैडमिटन खेला। इस वीडियो को शेयर कर तेजस्वी यादव ने बड़ा मैसेज दिया।

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नए अवतार में नजर आए। उन्होंने बैडमिंटन खेलकर बता दिया कि मैं स्वस्थ्य हो रहा हूं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब लालू यादव धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीर सामने आई है। 76 साल के लालू ने एक बार फिर खेल के मैदान में दमखम दिखाया। इससे पहले वे सीएम रहते हुए क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आए थे। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था। लालू ने सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। जबसे उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया है तब से वे राजनीति में भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे विपक्षी दलों पटना बैठक और बैंगलुरु बैठक में शामिल हुए थे। अब वे लगातार पटना में रह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि डरना नहीं सीखा, झुकना नहीं है, लड़ा है, लड़ेंगे, जेल से नहीं डरेंगे और आखिर में जीतेंगे।

तेजस्वी यादव के शेयर किए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक पुराना गाना भी बज रहा है। गाने के बोल हैं 'ढल गया दिन..हो गई शाम, जाने दो.. जाना है।' इसी गाने की धुन पर लालू यादव बैडमिंटन के शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं। लालू यादव के साथ दूसरी तरफ से कौन बैडमिंटन खेल रहा है वह दिख नहीं रहा है। इसमें सिर्फ लालू यादव शॉट लगाते दिख रहे हैं। अब वह पहले से अधिक फिट नजर आ रहे हैं।

चारा घोटाले में सजायाफ्ता होने के बाद अब रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव सीबीआई और ईडी के निशाने पर है। रेलवे मामले के चार्जशीट में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भी नाम है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!