देश

Kuno National Park: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता 'गामिनी' का वीडियो किया शेयर, शावकों के साथ बारिश का आनंद लेती आई नजर

Kuno National Park: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही चीता 'गामिनी' और उसके बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स शेयर किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि चीता 'गामिनी' बारिश का आनंद ले रही है।

Image

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीता 'गामिनी' का वीडियो किया शेयर

Photo : Twitter

Kuno National Park: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि चीता 'गामिनी' अपने 5 शावकों के साथ आज सुबह कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। केंद्रीय मंत्री ने चीता 'गामिनी' और उसके शावको का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि चीता गामिनी अपने 5 शावकों के साथ आज सुबह कुनो नेशनल पार्क में बारिश का आनंद ले रही है। साथ मिलकर, वे प्रकृति के मौसमी आलिंगन के बीच पारिवारिक सद्भाव की एक कालातीत कहानी बुन रहे हैं।

बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ही बताया था कि चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे देश में इस बड़ी बिल्ली की कुल संख्या 26 हो गई।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्सवालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग 5 साल की मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। मंत्री ने बताया था कि भारत में पैदा हुए चीता शावकों की संख्या अब 13 हो गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article