Madhya Pradesh Vande Metro: मध्य प्रदेश में इंदौर और उज्जैन के बीच जल्द ही वंदे मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। महाकाल की नगरी और इंदौर के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन कई फेरे लगाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे पहले मेट्रो दौड़ेगी।
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के लिए नया ट्रैफिक प्लान
मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत बड़े शहरों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए मोहन सरकार नए प्लान पर काम कर रही है। इन शहरों में नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें इन मुद्दों पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को घोषणा की कि 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा
इस बैठक को लेकर सीएम मोहन यादव के एक्स अकाउंट से भी जानकारी शेयर की गई है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास कार्यालय, समत्व भवन में आयोजित बैठक में भोपाल एवं इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि सुभाष नगर से करोंद का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संपूर्ण प्रोजेक्ट वर्ष 2027 तक पूर्ण होगा। वर्ष 2031 तक साढ़े चार लाख लोग प्रतिदिन मेट्रो में सफर करेंगे।
